मुंबई। कमाई के रिकॉर्ड तोड चुकी सूरज बडजात्या की फिल्म प्रेम रतन धन पायो ने बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवॉर्ड 2015 में चार पुरस्कार जीते हैं।
फिल्म की मुख्य अभिनेत्री सोनम कपूर को अपने रोमांटिक किरदार के लिए बिग स्टार मोस्ट एंटेरटेनिंग एक्टर का पुरस्कार मिला है। फिल्म को साल की सबसे मनोरंजक रोमांटिक फिल्म का पुरस्कार मिला है।
इसके अलावा गायक हिमेश रेशमिया को फिल्म के लिए बिग स्टार मोस्ट एंटेरटेनिंग म्यूजिक का पुरस्कार मिला। गायिका पलक मुच्छल ने भी बिग स्टार मोस्ट एंटेरटेनिंग फीमेल सिंगर का पुरस्कार हासिल किया। यह अवॉर्ड समारोह रविवार को आयोजित किया गया। इस अवॉर्ड समारोह में फिल्म पीकू ने भी तीन पुरस्कार जीते हैं।

0 comments:
Post a Comment