प्रियंका चोपड़ा ने इस शुक्रवार रिलीज हुई संजय भंसाली कृत फिल्म में मराठा पेशवा बाजीराव (रणवीर सिंह) की पहली पत्नी काशीबाई का रोल किया है। फिल्म में उसके होते हुए भी बाजीराव मस्तानी (दीपिका) के प्रेम में पड़ जाता है और उसे दूसरी पत्नी का दर्जा देता है।
प्रियंका ने कहा है कि असल जिंदगी में वे काशीबाई नहीं होंगी। उन्होंने कहा, "काशीबाई 17वीं सदी की महिला है और मैं 21वीं सदी की। यदि मेरा पति मुझे धोखा देगा तो मैं उसे छोड़ दूंगी। लेकिन काशीबाई के पास कोई विकल्प नहीं है।
वह उसी स्थिति से समझौता करने को मजबूर है। मैं जब शूटिंग से घर आती तो काशी की स्थिति सोच-सोच कर इमोशनली टूट चुकी होती थी। मैंने ये रोल किया ये मेरी खुशकिस्मती मानती हूं। लेकिन ऐसा रोल कभी न लिखा जाएगा, न मैं उसे निभाना चाहूंगी।'
फिल्म में दीपिका- रणवीर को हाइलाइट करने पर वे कहती हैं, "कहानी बाजी-मस्तानी के प्रेम की है। लेकिन मुझे अंडरप्ले भी नहीं किया गया है।
0 comments:
Post a Comment