Searching...
Monday, 28 December 2015

Buzz: फैमिली ने दी मंजूरी, 2016 में रिलेशन एक्सेप्ट करेंगे रणवीर-दीपिका

एंटरटेनमेंट डेस्क. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के फैन्स के लिए एक खुशखबरी है। एक लीडिंग वेबसाइट ने इस बात का खुलासा किया है कि रणवीर और दीपिका अगले साल अपने रिश्ते को सबके सामने एक्सेप्ट करने वाले हैं। जिसके लिए इन्हें अपनी फैमिली की परमिशन भी मिल चुकी है।

एक होंगे ‘बाजीराव-मस्तानी’
रणवीर और दीपिका करीब 2 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ‘बाजीराव-मस्तानी’ के प्रमोशनल इवेंट्स में भी दोनों सितारों की म्यूचुअल अंडरस्टैंडिंग और बेहतरीन केमिस्ट्री दिखाई दी, लेकिन इन दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को सबके सामने नहीं कबूला है।
खबरों की माने तो ये मामला दोनों स्टार्स की फैमिलीज की वजह से अटका हुआ है। दरअसल रणवीर और दीपिका के साथ कुछ फैमिली इश्यूज थे। दोनों अपने पैरेंट्स से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं और उनकी परमिशन के बिना अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना नहीं चाहते हैं। रणवीर के पैरेंट्स तो अपने बेटे की पसंद देखकर बहुत खुश हैं और काफी पहले रजामंदी भी दे चुके हैं। लेकिन दीपिका के पैरेंट्स को रणवीर को एक्सेप्ट करने में कुछ समय लगा। अब दोनों परिवार इस रिश्ते को स्वीकार कर चुके हैं तो दोनों अपने रिश्ते को नेक्सट लेवल पर ले जाने को तैयार हैं।'
मतलब अगला साल रणवीर और दीपिका के लिए खुशियों की सौगात लेकर आने वाला है। वैसे इनकी तरह बॉलीवुड के कई मशहूर कपल भी अपने रिश्तों को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि, इन्होंने अभी तक खुलकर कुछ नहीं कहा है, लेकिन इनका पब्लिकली साथ आना इसी बात का सबूत है कि अब ये अपने रिश्तों को सबके सामने लाना चाहते हैं।

0 comments: