Searching...
Monday 29 August 2016

#Stardom: प्रियंका चोपड़ा की फीस सुनकर होश उड़ जाएंगे, अक्षय कुमार से भी ज़्यादा

हाल ही में खबर थी कि अक्षय कुमार हर दिन का एक करोड़ रूपये चार्ज करते हैं और इसलिए उनकी नई फिल्म के 56 दिन के शूट के लिए उन्हें 56 करोड़ रूपये मिल रहे हैं। अब ज़रा रूकिए और ध्यान से प्रियंका चोपड़ा की फीस सुनिएगा।

  प्रियंका चोपड़ा को असम की ब्रांड एंबैज़डर बनाया गया है जिसके लिए उन्हें एक एड शूट करना है। शूट 10 दिन का है और प्रियंका चोपड़ा ले रही हैं 15 करोड़। यानि कि 1.5 करोड़ प्रति दिन का मेहनताना! स्टारडम किसे कहा जाता है ये तो आप सेलिब्रिटी से पूछिए।
हाल ही में आईफा अवार्ड हुए थे और यहां भी सितारों के ठुमकों की कीमत जानकर आपके होश ही उड़ जाएंगे। दरअसल, उस अवार्ड शो में दीपिका पादुकोण ने प्रियंका के साथ स्टेज पर परफॉर्म करने से मना कर दिया। लेकिन असल वजह थी दोनों की फीस का अंतर। 

प्रियंका चोपड़ा को आईफा के 5 मिनट के परफॉर्मेंस के लिए 2 करोड़ रूपये दिए गए जबकि दीपिका पादुकोण को 1 करोड़ 85 लाख। बस इसीलिए दीपिका पादुकोण ने प्रियंका के साथ परफॉर्म करने से मना कर दिया जिस पर प्रियंका का रिएक्शन शानदार था।


अब ये तो सभी को पता है कि प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड की दुनिया में अपना नाम कमा चुकी हैं। लेकिन इसके लिए उन्होंने डील कितने में साइन की है ये सुनकर ज़रा चौंकिएगा मत। क्योंकि ये प्रियंका चोपड़ा की कीमत है। हॉलिवुडिया कीमत! पीसी पहली भारतीय अभिनेत्री हैं जिनके साथ अमेरिकी टीवी नेटवर्क एबीसी ने अनुबंध किया है। इस कॉनट्रैक्ट की कीमत है 25 करोड़ रूपये। जानिए बाकी हीरोइनों की बॉलिवुडिया कीमत